[ आलू की खेती कब और कैसे की जाती है 2024 ] जानिए खेती का समय, बीज, आलू बोने की विधि, पैदावार, कमाई | Potato Farming

Last Updated on March 2, 2024 by krishisahara

आलू की वैज्ञानिक खेती | आलू की खेती के लिए खाद | आलू की खेती का समय | Potato Farming PDF | आलू की अच्छी पैदावार के लिए क्या करें | आलू फुलाने की दवा | Aalu Ki Kheti में लगने वाले रोग

देश में आलू एक प्रकार की सदबहार काम में ली कृषि उपज है, जिसकी भारतीय बाजार से लेकर विदेशी निर्यात तक मांग फैली हुई है | भारत में आलू की देन दक्षिणी अमेरिका को मानी जाती है, सर्वप्रथम दक्षिण अमेरिका में पेरू नामक स्थान पर आलू की खेती की गई, वही से पूरे विश्व में इसका विस्तार होता जा रहा है| विज्ञान के अनुसार आलू को एक प्रकार का तना माना गया है | आलू की फसल में क्षारीय मृदा के अलवा लगभग सभी प्रकार की मिट्टी में उपयुक्त है | आइए जानते है Aalu Ki Kheti और आलू के उत्पादन से संबधित आकड़े –

आलू-की-खेती

आलू सब्जियों का राजा है, जो एक सदाबहार सब्जी के रूप में प्रयोग किया जाता है | आलू का अच्छा उत्पादन के लिए किसानों को नई तकनीकी तथा वैज्ञानिक ढंग से खेती करनी चाहिए |

आलू का वैज्ञानिक नाम क्या है ?

वैज्ञानिक नाम की बात करें तो आलू का वैज्ञानिक नामSolanum Tuberosum (Potato/Scientific Names) है |

आलू की खेती कब और कैसे करें ?

भारतीय किसान आलू की खेती करने से पहले मुख्य रूप से मिट्टी की जांच करवा लें बाद में आलू की सफल खेती कर सकते है, जिससे उत्पादन में वृद्धि होगी और आलू की खेती लागत में कमी आएगी |

आलू-की-खेती

आलू का बीज कहां मिलता है?

  • किसान को बीज चुनाव करते समय विशेष तौर से ध्यान रखना चाहिए | बीज विश्वसनीय स्त्रोत से ही खरीदें क्योंकि सफल और स्वस्थ खेती के लिए बीज का होना जरूरी है |
  • किसान को सर्वप्रथम अच्छी आँख वाले आलू के बीज के लिए चयन कर लेना चाहिए |
  • प्रमाणित बीज किसी कृषि संस्थान या एजेंसी से खरीद सकते है या किसान खुद घर पर भी आलू के बीज तैयार कर सकता है |

आलू की बुवाई कौन से महीने में होती है?

अच्छा उत्पादन तथा अच्छी किस्म प्राप्त करने के लिए आलू की बुआई का उचित समय अक्टूबर माह से लेकर 10 नवंबर के मध्य |

बात करें आलू कब बोए जाते है, तो इसके लिए अक्टूबर से लेकर जनवरी के मध्य तक हो सकते है | क्योंकि इसमें आलू की अनेक किस्में होती है जैसे अगेती, मध्यकालीन, पिछेती किस्में |

यह भी पढ़ें –

आलू का सबसे अच्छा बीज कौन सा है?

आलू की वैरायटी/आलू की अगेती किस्में –आलू की मध्यकालीन किस्में –आलू की पछेती वैरायटी या किस्में –
आलू की प्रमुख अगेती किस्मे –
कुफरी पुखराज, ओवरी अशोका, कुबेर, कुफरी, चंद्रमुखी, कुफरी बहार, कुफरी ख्याति, सूर्य कुफरी, जवाहर |
मध्यकालीन आलू की प्रमुख किस्में – बादशाह कुफरी, कुफरी लालिमा, कुफ़री बहार, कुफ़री ज्योति, K कंचन, राजेन्द्र आलू- 1,2,3 आदि |आलू की प्रमुख पछेती किस्मे- कुफ़री सुंदरी, अलंकार कुफ़री, कुफ़री अलंकार, चमत्कार, कुफ़री, कुफ़री देवा, कुफ़री किसान |

आलू की खेती के लिए जलवायु और भूमि –

  • इस खेती में जलवायु की बात करें तो सामान्यतः 15 से 30 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान उपयुक्त रहता है |
  • भूमि की मृदा जीवांश युक्त, भुरभुरी बलुई दोमट मिट्टी जिसका pH मान 5.1 से 6.5 तक उतम माना जाता है |

आलू की खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली जीवांश से युक्त दोमट एवं बलुई मिट्टी उत्तम रहती है | इसी के विपरीत जलभराव वाली क्षारीय, खड़े पानी वाली भूमि पर Aaloo Ki Kheti ना करें |

आलू-की-खेती

आलू में कितने दिन में पानी देना चाहिए?

  • सिंचाई की बात करें, तो खेत की बुवाई से लगभग 10 से 15 दिन के बीच में पहली सिंचाई करें |
  • दूसरी सिंचाई या इसके बाद की सिंचाई का समय 10 से 15 दिन के अंतराल में करते रहना चाहिए |
  • Aalu की खेती में लगभग कुल 5 से 6 सिंचाई होती है |
  • सिंचाई करते समय यह बात का मुख्य ध्यान रखें कि क्यारियों को 2/3 भाग से ज्यादा ना भरें | 

आलू की खेती में क्या-क्या डालना चाहिए?

Aaloo Ki Kheti के लिए चयनित खेत में 1 जुलाई से पहले खेत में खाद बिखेर कर अगले दो-तीन जुताई और करनी चाहिए |

जैविक खाद की बात करे तो इनमे से कोई एक खाद डाल सकते है –

  • गोबर की खाद -300 क्विंटल/हेक्टेयर
  • कंपोस्ट खाद – 300 क्विंटल/हेक्टेयर
  • कूड़ा कर्कट की खाद – 300 क्विंटल/हेक्टेयर
  • गन्ने की मैली की खाद -300 क्विंटल/हेक्टेयर
आलू-की-खेती

भारत में सबसे ज्यादा आलू कहाँ पैदा होता है?

आलू की बढ़ती मांग के कारण भारत के जलवायु के उपयुक्त अनेक क्षेत्रों Aalu ki kheti की जाती है | जिनमें प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र प्रमुख रूप से आते है |

भारत में आलू का सर्वाधिक उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश है, जिसमें प्रतिवर्ष 140 से 160 लाख टन आलू उत्पादित होता है |

आलू की पैदावार प्रति हेक्टेयर कितनी है?

अच्छी किस्में के Aalu ki kheti लगभग प्रति हेक्टेयर पैदावार 200 से 250 क्विंटल प्रति हेक्टर होता है, जो लगभग 80 से 100 दिन में पक कर तैयार हो जाता है – आलू की खेती PDF

आलू की बुवाई का सही समय क्या है?

अच्छा उत्पादन एवं अच्छी किस्म प्राप्त करने के लिए आलू की बुआई का उचित समय अक्टूबर माह से लेकर 10 नवंबर के मध्य |

1 एकड़ में कितना आलू पैदा हो सकता है?

अच्छे उन्नत तरीकों से पैदावार से प्रति एकड़ के हिसाब से बात करें, तो 100 से 120 क्विंटल प्रति एकड़ तक आलू का उत्पादन ले सकते है |

भारत में आलू का सर्वाधिक उत्पादक राज्य है?

भारत में आलू का सर्वाधिक उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश है, जिसमें प्रतिवर्ष 140 से 160 लाख टन आलू उत्पादित होता है |

यह भी जरूर पढ़ें…

दुसरो को भेजे - link share

Leave a Comment

error: Content is protected !!