[ प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना 2024 ] जानिए कितनी सब्सिडी, कैसे करें आवेदन | PM Matsya Sampada Yojana

Last Updated on March 5, 2024 by krishisahara

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना ऑनलाइन फॉर्म, Online 2024 | मछली पालन के लिए कितनी सब्सिडी मिलती है | मत्स्य पालन विभाग ऑनलाइन फॉर्म, कब शुरू हुई

देश के वर्तमान प्रधानमंत्री ने 10 सितम्बर 2020 को मछली पालन वर्ग के लिए मत्स्य संपदा योजना की शुरुआत की थी, जो वर्तमान में भी लाभार्थियों के लिए वरदान के रूप में साबित होती दिखाई दे रही है | देश के छोटे-बड़े व्यवसायों को ध्यान में रखते हुए, मछली पालन में भी एक और बड़ा सहारा देने की योजना लॉन्च की है | इस योजना से देश के नदी, समुद्रो, बड़े तालाबों, नालों के पास के क्षेत्रो में मत्स्य उद्धोगो को बड़ावा मिल रहा है |

WhatsApp Image 2020 09 12 at 10.56.54 PM

भारत के मत्स्य क्षेत्र में मुनाफे की ज्यादा संभावना है, भारत की समुद्रीय सीमा 8,118 किलोमीटर तक लंबी है | प्रधानमंत्री की दूर द्रष्टि सोच में नीली क्रांति के रूप में मत्स्य व्यवसाय में काफी तेजी आएगी | प्रधानमंत्री मोदी का आत्मनिर्भर सकल्प देश की आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है |

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के मुख्य बिन्दु ?

योजना का नाम प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY)
योजना का शुभारंभ 10 सितंबर 2020 (बिहार से)
उद्देश्यमत्स्य सेक्टर को बढ़ावा और विकास
लाभार्थी देश का मत्स्य क्षेत्र
वर्तमान प्रक्रिया प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना ऑनलाइन फॉर्म
कुल बजट 20 हजार 50 करोड़ रुपये
सरकारी साइट मत्स्य विभाग

Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana में खास ?

  • 10 सितंबर 2020 को 1700 करोड़ रुपये, मत्स्य किसानों के खातों में सीधा भेज कर योजना की शुरुआत की |
  • आने वाले 4-5 वर्षों में कुल 20 हजार 50 करोड़ रुपये खर्च किए जायेगे मछली पालन व्यवसाय में |
  • मछलीपालन क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा निवेश माना जा रहा है |
  • प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मछली उत्पादन आने वाले समय में 150 लाख टन को बढ़ाकर 220 लाख टन करने का लक्ष्य रखा है |
  • हाल ही में इस योजना को 21 राज्यों में लागू किया जाएगा |
  • देश का मछली निर्यात को 1 लाख करोड़ तक बढ़ाना है |
  • योजना के ढ़ाचे के हिसाब से सरकार का मानना है, देश में 55 लाख मत्स्य किसानों को मिलेगा रोजगार |
  • मछली पलकों को अच्छे संसाधन और सुविधाओ के साथ-साथ जीवन बीमा कवर भी दिया जा रहा है |

यह भी पढ़ें –

वर्तमान में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की गतिविधियां ?

योजना में सुविधाओ का प्रकारलाभार्थी संख्या/यूनिट में
मंदी की अवधि/प्रतिबंध की अवधि के समय जीवनयापन एवं पोषण के लिए मत्स्य परिवारो को दी गई सहायता597,709
मत्स्य किसान उत्पादक संगठन (FPO)720
मत्स्य परिवहन साधन12456
सीवीड खेती में राफ्ट्स एवं मोनोलाइन/ ट्यूबनेट्स117531
मत्स्य पोतों पर बायो टॉयलेट2255
जलाशयों एवं अन्य जल निकायों में पिंजरों की संख्या एवं 72.7 हेक्टेयर पेन्स15454
अन्तर्देशीय जलकृषि के अन्तर्गत तालाब क्षेत्र ( हे. में)9960
मत्स्य चारा/आहार मिल/संयंत्र377
मछुआरों के लिए नावों एवं नेट मुहया3230
विस्तार एवं सहायता सेवा (मत्स्य सेवा केन्द्र)60
गहरे समुद्री मत्स्य पोत463
शीत संयंत्र/ कोल्ड स्टोरेज551
वर्तमान मत्स्यन पोतों का अपग्रेडेशन1172

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना आवेदन?

देश का कोई भी किसान या नागरिक इस योजना का लाभ लेना चाहता है तो आवेदन कर सकता है | आवेदन ऑनलाइन और ऑफ़लाइन दोनों तरीकों से कर सकता है |

ऑनलाइन आवेदन के लिए मत्स्य विभाग की आधिकारिक वेब-साइट पर जाए- मत्स्य विभाग

मत्स्य संपदा योजना का पीडीएफ़ देखे :- PMMSY

मत्स्य संपदा योजना

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का उद्देश्य PMMSY ?

योजना का उधेश्य नीली क्रांति के जरिय देश में मत्स्य क्षेत्र में सतत और एक मजबूत विकास को लाना है –

  • विदेशी में कृषि उत्पाद के निर्यात को बढ़ाना है |
  • इस योजना के माध्यम से किसानों की आय को दोगुना किया जा सके, यह प्रयास किया जाएगा |
  • देश के मछुआरों को अधिक से अधिक संसाधन और सुविधा देना है |
  • PMMSY यह एक आत्म निर्भर भारत का ही पैकेज रहेगा |

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) प्रमुख लाभ ?

  1. इस क्षेत्र की परंपरागत कमियों को दूर कर उनकी क्षमताओ का भरपूर इस्तेमाल करना |
  2. 9% की सालाना वृद्धि के हिसाब से देश में 2024-25 तक 220 लाख टन उत्पादन होगा |
  3. मछुआरों के लिए बेहतर जलीय प्रबंधन और गुणवता युक्त बीज का विकास होगा |
  4. इस योजना के तहत मत्स्य को किसान क्रेडिट कार्ड में मिलने वाले जैसे सभी लाभ मिलेंगे |
  5. मछली पालन के लिए क्षेत्र में जरूरी ढ़ाचा और मजबूत मूल्य श्रंखला विकशीत होगी |
  6. देश के मछुआरों को अधिकतम 3 लाख तक का kcc मिलेगा |
  7. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रो में रोजगार और आय के बेहतर अवसर बनेंगे |
  8. देश का मछली निर्यात बाजार और मजबूत होगा |
  9. 2024 तक देश के किसानों की आय दोगुनी करने के उद्धेश्य में मदद मिलेगी |
  10. मछली पालन व्यवसाय और इससे जुड़े सभी श्रमिको को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा मिलेगी |

मत्स्य संपदा योजना का लाभ कैसे लें?

देश का कोई भी किसान या नागरिक इस योजना का लाभ लेना चाहता है, तो पोर्टल से सीधा ऑनलाइन और ऑफ़लाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकता है |

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना कब शुरू हुई?

इस स्कीम की शुरुआत देश के वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 10 सितंबर 2020 में बिहार राज्य से की, जो काफी सफल और कामगार साबित हो रही है |

यह भी जरुर पढ़े…

दुसरो को भेजे - link share

Leave a Comment

error: Content is protected !!