Last Updated on January 27, 2024 by krishisahara
वन नेशन वन फर्टिलाइजर योजना | एक राष्ट्र एक उर्वरक योजना | फर्टिलाइजर सब्सिडी स्कीम को अब प्रधानमंत्री भारतीय जनउर्वरक परियोजना
देश आज के समय खाद-उर्वरकों को लेकर किसानों और सरकार को कई प्रकार की समस्याओ/ परेशानियों का सामना करना पड़ता है | खेती में काम आने वाले खाद-उर्वरकों की बढ़ती कालाबाजारी और कंपनियों की मनमानी, समय पर खाद की किल्लत को दूर करेगी – “एक राष्ट्र एक उर्वरक योजना” | देश की की लगभग 175 उर्वरक निर्माता कम्पनीयों को बेचना पड़ेगा एक ही ब्रांड का खाद-उर्वरक | आइए जानते है वन नेशन वन फर्टिलाइजर योजना से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी जो किसानों को पहुंचा रही है, कई प्रकार से लाभ –
एक राष्ट्र एक उर्वरक अवधारणा के आधार पर भारत सरकार की लंबे समय से चली आ रही फर्टिलाइजर सब्सिडी स्कीम को अब प्रधानमंत्री भारतीय जनउर्वरक परियोजना के नाम से जाना जाएगा | किसानों के लिए खुशखबरी अक्टूबर 2022 से देश में ‘वन नेशन वन फर्टिलाइजर के नियमों से हो रही है, खाद-उर्वरकों की बिक्री –
एक राष्ट्र एक उर्वरक योजना क्या है ?
उर्वरक मंत्रालय द्वारा देश की सभी खाद निर्माता कंपनियों के लिए एक आदेश जारी किया है, जिसमें कृषक उर्वरक सब्सिडी योजना के तहत अपने खाद-उर्वरकों को लेकर कई बड़े बदलाव किए गए हैं, इन बदलावों से किसानों, सरकार और भारतीय कृषि बाजार में बढ़ती कालाबाजारी को रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा |
इस फर्टिलाइजर सब्सिडी स्कीम को अब प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना (पीएमबीजेपी) के नाम से जाना जायेगा, इसके सभी नियम और शर्तें अक्टूबर 2022 से लागू है |
वन नेशन वन फर्टिलाइजर योजना के नए अपडेट ?
देश के किसानों को अब यूरिया, डीएपी, एनपीके, एमओपी, पोटाश, और लिक्विड खाद उर्वरक जो भारतीय सब्सिडी पर मिलते हैं, उन सभी खादों को केवल “भारत” ब्रांड के नाम से ही मिलेगा, कंपनियों को अपनी मनमानी से पैकिंग और बोरे पर प्रिंटिंग नहीं करवा सकते हैं, उर्वरकों पर नई प्रिंटिंग का डिजाइन सभी कंपनियों को भेज दिया गया है |
वन नेशन वन फर्टिलाइजर योजना के तहत खाद उर्वरक की बोरी पर 75% हिस्से पर भारतीय ब्रांड का नाम लोगों के साथ प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना लिखा रहेगा और बाकी बचे एक तिहाई 25% पर कंपनी का नाम कंपनी का लोगो/बेंच मार्क उसकी संबंधित जानकारी रहेगी |
अक्टूबर 2022 के बाद से “प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना”( PMBJP ) नाम से बिकेंगे सभी प्रकार के खाद-उर्वरक |
यह भी पढ़ें –
- यूरिया खाद की बोरी का रेट
- खाद व बीज की दुकान कैसे खोलें 2024 लाइसेंस, फीस
- फोरेट कीटनाशक दवा का छिड़काव कैसे करें
एक देश-एक फर्टिलाइजर योजना के लाभ ?
- सभी प्रकार के खाद और उर्वरकों को पर भारत सरकार की प्रयोजना की प्रिंटिंग होने के कारण काला बाजार और किसानों के बीच होने वाली कालाबाजारी को दूर होने में मदद मिलेगी |
- अलग-अलग कंपनियों के खादों में होने वाली कीमतों के अंतर में कमी होगी, खाद निर्माता कंपनियों की मनमानी पर भी रोक लगेगी |
- किसान को समय पर खाद व उर्वरक मिलेगा, और उनकी मांग के समय होने वाली खादों की किल्लत में कमी आएगी |
प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना क्या है ?
हाल ही में किसानों की महत्वपूर्ण आवश्यकता और परेशानी को दूर करने वाली योजना में बदलाव करते हुए, सरकार द्वारा उर्वरक पर दी जाने वाली सब्सिडी योजना का नाम बदलकर प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना (Pradhanmantri Bhartiya Jan Urvarak Pariyojana) कर दिया गया है |
One Nation One Fertiliser In Hindi ?
बता दे की देशभर में प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना’ के तहत अक्टूबर 2022 से वन नेशन वन फर्टिलाइजर लागू किया गया है | इससे भारत में एक ही ब्रांड “भारत” के नाम से सारे उर्वरक बेचे जा रहे है |
यह भी जरूर पढ़े…