[ अमेरिका मे खेती कैसे होती है 2024 ] अमेरिका में उगाई जाने वाली मुख्य फसलें और किसान कैसे काम करते है | Farming in America

Last Updated on February 8, 2024 by krishisahara

Amerika ke gavn kese hote hai | अमेरिका के किसानों की खेती | अमेरिका के एक फार्म खेत का आकार कितना होता है | American farming in hindi | अमेरिका के गांव, किसान, मुख्य फसलें, अमेरिका मे खेती कैसे होती है

अमेरिका एक विकसित देश होने के कारण अन्य सभी देशों के किसानों के मन में होती है, की अमेरिका में खेती कैसे करते है | अमेरिका में खेती करना किसी व्यवसाय/बिजिनेस से कम नही है, क्योकि यहाँ खेती में उन्नत तकनीकी, कृषि कार्यों के लिए टेंडर, बड़े रकबे वाले क्षेत्र के खेत होना, किसान खेती से सम्बधित कई डिग्रीयों का ज्ञान लेकर खेती करते है |

यहाँ की कृषि अमेरिका की अर्थव्यवस्था में खूब योगदान देती है, अमेरिकी सरकार किसानों को कई प्रकार की सुविधाए, सब्सिडी, नई-नई तकनीकों तथा पूर्ण कृषि साधनों से कृषि कार्य किये जाते है | अन्य देशों की तुलना में अमेरिका के किसानों के कृषि संसाधन काफी विकसित और सोच में आगे होते है | आइए आज हम जानते है, अमेरिका के किसान और इनके खेती-बाड़ी करने के तौर तरीके –

अमेरिका-मे-खेती

सभी देशों की खेती-बाड़ी करने के तौर-तरीके अलग-अलग होते है, यह बात देश की जलवाऊ, भूमि, मौसम, देशों की अर्थव्यवस्था आदि पर निर्भर होती है | अमेरिका के किसान खेतों की बुआई से लेकर कटाई तक सब मशीनों से करते है |

अमेरिका मे खेती की विशेषताएं (Amerika me kheti)?

  • अमेरिका के हर किसान के पास औसतन 250 हेक्टेयर भूमि है |
  • अमेरिका में किसानों की कुल आबादी का लगभग 26 लाख किसान है, जो हर एक कृषि सुविधा से सम्पन है |
  • यहाँ के किसान खेती को व्यापार की द्रष्टि से करते है, जिससे एक ही खेत में लगभग सभी फसलों को उपजाते है |
  • यहाँ के किसान अपनी खेती बाड़ी में काफी विकसित मशीनों / बड़े उपकरणों को काम में लेते है |
  • Amerika ke kisan पूरे पढ़े लिखे होते है और लगभग सभी किसानों के पास एग्रीकलचर के डिग्रीया होती है |
  • कृषि यहाँ पर किसान और देश के लिए काफी लाभदायक है, इसलिए यहा की अर्थव्यवस्था में कृषि का मत्वपूर्ण योगदान है |
  • अमेरिका के खेत काफी बड़े होने के कारण यहा के किसान टुरिज्म से भी अच्छी आय कमाते है |
  • यहाँ के किसान पूरी तरह से मानसून पर निर्भर नहीं रहते है, तकनीक और प्रौधोगिकी में विश्वास रखते है |
  • अमेरिका के गांव काफी हरे भरे और कम आबादी के साथ पक्की सडकों के होते है |

यह भी पढ़ें –

अमेरिका की मुख्य फसल कौन सी है?

यहाँ के किसान सर्वोधिक फल और सब्जीयों की खेती करते है | अमेरिका में अनाज फसलों में मक्के की खेती भी अधिक मात्रा में की जाती है | अमेरिका में मक्का की बड़े रकबे में बुवाई के साथ मक्के की कई किस्में देख सकते है | अमेरिका में खेती प्रमुख उत्पादित फल और सब्जियां –

अनाज फसलें –गेहूँ, मक्का, धान/चावल इनके अलावा नगदी फसलों में लेवेंडर, कपास, गन्ना, तम्बाकू आदि की भी खेती की जाती है |
अमेरिका में उत्पादित प्रमुख फलस्टोबेरी, केला, सेब, संतरा, मौसमी, तरबूज, अमरूद, पपीता, ब्लूबेरी, ब्लेक बेरी आदि अमेरिका में खेती की प्रमुख फल है |
अमेरिका में उत्पादित प्रमुख सब्जीया –प्याज, आलू, टमाटर, मटर, फूलगोभी, कुकुनबर, स्विस चार्ड, ककड़ी, भिंडी, मुली, गाजर, लहसुन, पिकलिंगस, बिट्स आदि की तरह की सब्जीयां उगाई जाती है |

अमेरिका के गावं कैसे होते है (Amerika ke gavn kese hote hai)?

  • गावों की बात करें, तो अमेरिका के गावं सालभर काफी हरे-भरे होते है |
  • अमेरिका के गावों में बने लगभग सभी मकानों में शहरों जैसी सुविधाए होती है |
  • अमेरिका के गावों की 25% सड़के प्राइवेट होती है, जो सब किसानों की अलग-अलग पर्सनल होती है |
  • यहां के गावों में कई पुराने और नए जमाने के छोटे-बड़े मकान भी देखने को मिलते है |
  • इनके गावों के सभी किसानों के खुद के कृषि साधन, कार, ट्रक, आदि संसाधन होते है |
  • अमेरिका के सभी किसान अमीर/धनी है और दूसरे देशों के विदेशी मजदूर/लोग इनके यहाँ काम करते है |
  • यहाँ के किसानों के कृषि फार्म और इनके बारे में सभी जानकारी ऑनलाइन एप्स, गूगल पर होती है |
  • America me kheti करने के साथ पशुपालन और मुर्गी पालन का काम भी करते है |
  • यहाँ का किसान देश-विदेशों में होने वाले कृषि आयोजनों में भी हिस्सा लेते है और अपनी तकनीकी-प्रौधोगिकी जानकारी को बढ़ाते है |

अमेरिका में गेहूं का भाव क्या है?

यहाँ गेहूँ के भावों की बात करें तो 0.31 USD/डॉलर यानी क्विंटल में बात करें तो 31 डॉलर प्रति क्विंटल, जो भारतीय मुद्रा में 2500 से 2600 रुपये के आस-पास आते है |

अमेरिका में कौन सी फसल ज्यादा होती है, बोई जाती है?

अमेरिका में सर्वोधिक मुनाफेदार फसलों में फल-सब्जियां है, जैसें स्टोबेरी, केला, सेब, संतरा, मौसमी, तरबूज, अमरूद, पपीता, ब्लूबेरी, ब्लेक बेरी, प्याज, आलू, टमाटर, मटर, फूलगोभी, कुकुनबर, स्विस चार्ड, ककड़ी, भिंडी, मुली, अनाज फसलों में गेहूँ, मक्का, धान/चावल आदि को मुख्य तौर से उपजाया जाता है |

यह भी जरुर पढ़े…

दुसरो को भेजे - link share

Leave a Comment

error: Content is protected !!