[ बांस की खेती अनुदान योजना 2024 ] राष्ट्रीय मिशन के तहत 50% सब्सिडी | National Bamboo Mission

Last Updated on January 26, 2024 by krishisahara

बांस की खेती अनुदान योजना 2024 – किसान उगाएंगे अब हरा सोना, जी हाँ बांस की खेती को हरा सोना कहा जाता है | हाल ही में सरकार किसानों को बांस की खेती के लिए 50% सब्सिडी पर उन्नत किस्म के पौधे उपलब्ध करा रही है | कृषि मंत्रालय बांस से जुड़े उधोगों को बढ़ाने और बांस का कच्चा माल की उपज को बढ़ाने के लिए बांस की खेती अनुदान योजना में 50% राशि प्रोत्साहन के रूप में देगी –

बांस-की-खेती-अनुदान-योजना

बांस बहुत ही उपयोगी होने के हिसाब से किसानों, आय-आमदनी, घरेलू एव कुटीर उद्धोगों को बढ़ावा मिलेगा | Bans ki kheti anudan yojana के तहत किसानों आधी कीमत पर बांस के पौधे दिए जाएंगे |

योजना का नाम राष्ट्रीय बांस मिशन 2024
शुरुआत 2018 से शरू है –
उधेश्यकिसान की आय और बांस के रोपण क्षेत्र को बढ़ाना
लाभार्थी चयनित राज्य – list
सरकारी साइट National Bamboo Mission
ऑनलाइन आवेदन https://nbm.nic.in/

राष्ट्रीय बांस मिशन योजना क्या है?

कृषि मंत्रालय ने हाल ही में बांस को पेड़ की श्रेणी से हटा कर के अब इसे घास की श्रेणी मे जोड़ दिया है | किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित करने के तौर पर National Bamboo Mission चलाया गया है | इस स्कीम के तहत आवेदक किसान को आधी कीमत पर बांस के पौधे उपलब्ध करायें जायेंगे |

इस मिशन के तहत देश में बांस की 139 प्रजातीया विकसित कर किसानों को बाटी जाएगी | वर्तमान में भारत में 14 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र में बांस का फेलाव है और इस क्षेत्र को और बढ़ाना है |

बांस की खेती अनुदान योजना के फायदे ?

किसानों की आय वृद्धि के साथ-साथ बांस उद्धोग से जुड़े कुटीर उधयोगों को भी कच्चा माल मिलेगा और विकसित होंगे | इस योजना से किसान बांस के बागानों के अलावा अपने निजी खेतों, सार्वजनिक भूमि, घरों, आदि के साथ खाली कृषि योग्य भूमि की मेड़ो पर भी लगा सकते है |

  • कृषि विभाग इच्छुक किसानों को बांस के उन्नत किस्म के पौधे आधी कीमत पर देगा |
  • जल्द ही देश में बांस के उत्पादो की बढ़ती मांग की पूर्ति होंगी |
  • भारत में बांस से जुड़े व्यवसायों का विकास होगा |
  • देश के किसानों और लोगों का बांस के प्रति जागरूकता, कौशल विकास, बाजार की मांग के साथ निर्माण क्षमता भी बढ़ेगी |
  • घरेलू साज-सजावटी समान, बच्चों के खिलोने, बांस उत्पाद आदि को व्यापार मॉडल का प्रारूप मिलेगा |
  • बांस की खेती अनुदान योजना से देश के कुशल और अकुशल लोगों को रोजगार मिलेगा |

बांस की लकड़ी के प्रमुख उत्पाद?

आज के समय हर एक वस्तु ऐसे बदल चुकी है, की यह केवल कुछ ही समय के लिए उपयुक्त और अच्छी होती है | देश आत्म निर्भरता की और बढ़ रहा है, लोकल चीजों को उपयोगी बना रहा है और व्यापार और आजीविका का साधन बना रहा है |
इसी तर्ज पर बांस में भी एक बहुत बड़ा राज है, जो अपनी खूबिया अनेक उत्पादों के साथ बखेरता है | बांस के प्रमुख उत्पाद– निर्माण कार्य, फर्नीचर, हस्त शिल्प-कला, साइकिल-खिलौने, आभूषण आदि |

बांस की खेती और व्यवसाय की अधिक जानकारी के लिए किसान नजदीकी जिला कृषि अधिकारी या वेबसाइट nbm.nic.in पर भी संपर्क कर सकता है |

ये भी जरूर पढ़ें –

दुसरो को भेजे - link share

Leave a Comment

error: Content is protected !!