[ चना काटने की मशीन 2024 ] जानिए चना काटने वाली मशीन कितने की है, कीमत | Gram Harvesting Machine

Last Updated on February 20, 2024 by krishisahara

चना काटने वाली मशीन की कीमत | चना काटने वाली मशीन कितने की है | चना काटने वाला हार्वेस्टर

आज के समय फसलों की कटाई के लिए बाजार में एक से बढ़कर एक उच्च तकनीक की मशीनों का विकास हुआ है | चने की फसल को काटने की मशीन को – चारा हार्वेस्टर के रूप में भी जाना जाता है| चने की फसल को काटने के लिए इस मशीन के अनेक विभिन्न पार्ट होते है, जैसे कि कटर बार, कटर ब्लेड, एलिवेटर, फैन और इंजन आदि|

चना-काटने-की-मशीन
चना काटने की मशीन

यह मशीन चने की फसल को बड़ी मात्रा में काटती है, जो कि हाथ से काटने से अधिक तेज होता है | इसके अलावा, इस मशीन का उपयोग करने से फसल काटने में कम समय लगता है, जिससे किसानों को बहुत समय बच जाता है |

चना काटने की मशीन क्या है ?

चने काटने की मशीन एक प्रकार की उन्नत तकनीक की मशीन होती है, जो चने की खड़ी फसल और छिलके को हटाकर चना के दाने को अलग कर देती है | इस मशीन को रबी सीजन में फसलों की कटाई के समय अधिक उपयोगी और डिमांड में मानी जाती है |

चना काटने की मशीन छोटी से लेकर बड़ी साइज़ के लंबे ब्लेड पर बनाई जाती है | चना फसल को भूमि से 2 से 4 इंच ऊपर से काटने वाली दो धातु की धारदार V आकार की ब्लेड होती है | यह दो धातु ब्लेड अलग-अलग स्पीड से आगे-पीछे घुमाए जाते है, ताकि चने के सूखे पौधे कटकर कनवेयर बेल्ट से थरेशर सिस्टम में जा सके | इस तरह से चना काटने की मशीन चने की उत्पादन प्रक्रिया को आसान बनाती है और फसल को काटने के लिए मनुष्यों की आवश्यकता को कम करती है|

चना काटने की मशीने कौन-कौनसी है ?

चना फसल काटने की बाजार में मशीनें अलग-अलग प्रकारों और क्षमताओं में आती है | कुछ उपयोगी मशीनों के बारे में निम्नलिखित है –

छोटी ब्लेड आकार में काटने वाली चना मशीनें – ये मशीनें छोटे स्केल के उत्पादकों के लिए उपयुक्त होती है जो अपने उत्पादों को सीधे ग्राहकों को बेचते है | इन मशीनों का आकार छोटा होता है, जिससे इन्हें आसानी से उपयोग किया जा सकता है |

बड़ी ब्लेड वाली चना फसल काटने वाली मशीनें – इस प्रकार की मशीने बड़े रकबे वाले किसानों के लिए अच्छी साबित होती है | कृषि कार्यों में किराये या अच्छी आय कमाने वाले किसान इस प्रकार की बड़ी ब्लेड वाली चना फसल काटने वाली मशीनों का उपयोग कर सकते है | यह मशीनें बहुत अधिक कटाई क्षमता वाली होती है |

सेमी-ऑटोमैटिक चना कटाई मशीनें – यह मशीन विदेशों में अधिक प्रचलित है | सेमी-ऑटोमैटिक चना कटाई मशीनें उन्नत कृषि तकनीकों पर आधारित होती है, बड़े रकबे वाले किसानों के लिए अधिक काम में ली जाती है |

चना काटने वाली मशीन की कीमत ?

बता दे की, चने काटने वाली मशीनों की कीमत उनकी फसल कटाई क्षमता, आकार, और विशेषताओं पर निर्भर करती है | छोटी मशीनों की कीमत 10 से लेकर 50 हजार रुपये से शुरू होती है जबकि बड़ी क्षमता और उच्च तकनीकों वाली मशीनों की कीमत लाखों रुपये तक जा सकती है|

अधिकांश मशीनों की कीमतों को ऑनलाइन या स्थानीय विक्रेताओं से पता लगाया जा सकता है | कुछ कृषि यंत्रों के ब्रांड की चना काटने वाली मशीनों की कीमत लगभग 10,000 रुपये से शुरू होती है |

चना काटने वाला हार्वेस्टर ?

चना काटने वाले हार्वेस्टर कई प्रकार के होते है | ये हार्वेस्टर आमतौर पर दो टायर वाले होते है और ज्यादातर दाईं ओर से चने को काटने के लिए तैयार किया जाता है|

चना काटने वाले हार्वेस्टर में चने काटने के लिए कुछ ब्लेड्स होते है, जो चने को काटने के लिए उपयोग किए जाते है | चने काटने के बाद, हार्वेस्टर इसे इकट्टा करने के लिए एक बेल्ट की मदद से नीचे गिराता है | इन हार्वेस्टर के अलावा, छोटी मशीनों जैसे ट्रैक्टर के साथ चलने वाले चने काटने वाले स्कूप भी होते है जो चने को काटने और संग्रह करने में मदद करते है|

चना काटने वाले हार्वेस्टर की कीमत विभिन्न ब्रांड और मॉडल के अनुसार भिन्न होती है| इन हार्वेस्टर की कीमत लाखों रुपयों से शुरू होती है|

चना काटने वाली मशीन के प्रमुख प्रकार और पार्ट्स के नाम ?

सभी प्रकार की मशीने अपने प्रकार मॉडल, और विशेष डिजाइन के पार्ट्स से मिलकर बनी होती है –

ट्रैक्टर-टाइप चना कटर – यह मशीन एक ट्रैक्टर के साथ जुड़ी होती है और इसमें चने को काटने के लिए एक बड़ा काटने ब्लेड होता है |

सेल्फ प्रोपेल्ड चना कटर – इन मशीनों को आपको स्वयं ढोने/चलाने और संचालित करने की आवश्यकता होती है | यह मशीन से एक पावर इंजन जुड़ा होता है, जो फसल को काटने के लिए पावर देता है | किसान भाई इसे छोटी मशीनों के रूप से सही ढंग से चलाया जा सकता है |

ट्रेलर माउंटेड चना कटर – इसे ट्रैक्टर के पीछे लगाया जाता है और इसमें एक ब्लेड होता है, जो चना फसल को 2 से 4 इंच ऊपर से काटता है |

यह भी जरुर पढ़ें –

चना काटने वाली मशीन का उपयोग कैसें करें ?

चना कटाई मशीन का उपयोग निम्नलिखित तरीकों से किया जा सकता है –

फसल की तैयारी – इन मशीनों का उपयोग अच्छे तरीके से पक्की हुई फसलो पर करना सबसे अच्छा माना जाता है | फसल के पकने की अवस्था को देखना और फसल के उचित समय पर काटने का समय पर ही, चना काटने वाली मशीन से अच्छी सफाई के साथ काम लिया जा सकता है |

मशीन को सेट करें – मशीन को चने के खेत, रकबे, क्षेत्रफल के आधार पर चना काटने वाली मशीन को सही ढंग से ठीक से सेट या चयन करना चाहिए | फसल कटाई के लिए कटर ब्लेड्स की ऊंचाई और ब्लेड की स्पीड/तेज-कम को सेट करना चाहिए |

मशीन को संचालित करें – चने को काटने के लिए, मशीन को चलाने के लिए स्टार्ट करें और उसे फसल में ले जाएं | अब, चने को काटने के लिए कटर ब्लेड्स को सेट करें और चलाते हुए, मशीन को फसल में ले जाएं |

उपज/उत्पादन का संग्रहण – चने को काटने के समय, समय-समय पर चना बीज उपज को मशीन से खाली करते रहें | उपज में नमी होने पर धूप या खुले स्थान पर खाली करें, अन्यथा बोरे, या पैकिंग में संग्रहण कर सकते है |

चना काटने की मशीन

चना काटने की ऑटोमेटिक रीपर मशीन के लाभ ?

चना कटाई रीपर मशीन के लाभ है –

कार्यकुशल और सुविधाजनक – मशीन का उपयोग करने से किसान मजदूरी में श्रम से छुटकारा मिलता है | इन मशीनों से काम साफ-सुधरा और सुविधापूर्ण होता है | इस प्रकार की मशीनों के प्रयोग से केवल एक या दो व्यक्ति मिलकर पूरे खेत की फसल की कटाई कर सकते है |

कम समय और श्रम – मशीन का उपयोग करने से चना फसल की कटाई के काम में ज्यादा समय नहीं लगता है और साथ ही श्रम भी कम होता है | ऑटोमेटिक रीपर मशीन का उपयोग करने से ज्यादा चने काटे जा सकते है और इससे मेहनत/मजदूरी भी कम लगती है |

ज्यादा उत्पादकता – ऑटोमेटिक चना काटने वाली मशीन का उपयोग करने से उत्पादकता में वृद्धि होती है | पकी हुई फसलों को मशीनों से कटाई करके, बड़े खेतों को समय पर खाली कर सकते है | मशीन की स्पीड और कटर ब्लेड की तेजी से, अधिक रकबे वाले खेतों के साथ भी काम करना आसान होता है |

कम लागत – मशीन के उपयोग से व्यक्तिगत श्रम पर मजदूरी लागत की तुलना में कम खर्चा आता है, जो किसान की कुल लागत में कमी लाता है|

चना फसल कटर मशीनों प्रमुख पार्ट्स नाम ?

चने की फसल काटने वाली मशीनों के प्रमुख पार्ट्स निम्नलिखित होते है –

कटर बार – कटर बार एक धातु से बनी सीधी लम्बी बार होती है, जो चने की फसल के गुच्छों को काटने के लिए उपयोग की जाती है |

कटर ब्लेड – कटर ब्लेड किसी धातु से बनी एक V धारदार आकार में होती है, जो चने के गुच्छों को काटने के लिए उपयोग की जाती है |

एलीवेटर – एक एलीवेटर एक बेल्ट की सहायता से फसल उठाने वाला सिस्टम होता है, जो चने के गुच्छों को काटने के बाद काटे हुए गुच्छों को ऊपर उठाने के लिए उपयोग की जाती है |

फैन – फैन एक उच्च गति वाली प्रवाह करने वाली मशीन होती है, जो चने के गुच्छों को काटने के बाद चने के रिसाव को साफ करने के लिए उपयोग की जाती है|

शक्ति/पावर हेतु इंजन – चने के गुच्छों को काटने के लिए एक व्यावसायिक इंजन का उपयोग किया जाता है, जो ध्वनित होता है और चलते हुए इस मशीन को आगे बढ़ाता है |

चना मसूर काटने की रीपर कहाँ मिलेगा?

चना और मसूर काटने के लिए रीपर आमतौर पर कृषि उपकरणों के विक्रेताओं/कृषि यंत्र शोरूम पर से खरीद सकते है | इन उपकरणों को ऑनलाइन या स्थानीय कृषि उपकरण दुकानों से भी खरीदा जा सकता है|
अगर आप ऑनलाइन खरीदारी करना चाहते है, तो आप विभिन्न कृषि उपकरण विक्रेताओं जैसे कि आमेज़ॅन, फ्लिपकार्ट, इंडियामार्ट और अन्य वेबसाइटों से भी खरीद सकते है | आपके निकटतम बड़े शहरों में, कृषि उपकरण दुकान आसानी से उपलब्ध होते है|

चना काटने की मशीन पर सब्सिडी कितनी है?

हर रबी सीजन में फसलों की बुवाई से लेकर कटाई में कृषि साधनों की खरीदी पर सब्सिडी सुविधा दी जाती है, जिसमें 25% से लेकर 75% अनुदान राशि दी जाती है |
आप अपने क्षेत्र में चने काटने की मशीन पर सब्सिडी के बारे में जानना चाहते है, तो आपको अपने स्थानीय कृषि विभाग या सरकारी आधिकारिकों से संपर्क करना चाहिए|

यह भी जरूर पढ़ें…

दुसरो को भेजे - link share

Leave a Comment

error: Content is protected !!