[ मिट्टी को उपजाऊ कैसे बनाएं 2024 ] ऊसर, बंजर भूमि को उपजाऊ कैसे बनाएं, कार्बनिक तत्व | How to make soil fertile

Last Updated on January 1, 2024 by krishisahara

पृथ्वी की ऊपरी सतह पर एक पतली दानेदार कण टुकड़ों की परत होती है, जिसे मिट्टी/मृदा कहते है| मिट्टी में कई तरह के कार्बनिक और अकार्बनिक पदार्थ पाए जाते है, जिससे फसल की गुणवक्ता में वृद्धि होती है|

मिट्टी को उपजाऊ कैसे बनाएं – इसके लिए केवल पानी देना आवश्यक नही होता है, एक स्वस्थ पौधे के लिए उपजाऊ मिट्टी बेहद जरूरी है, जिसकी फर्टिलिटी को बढ़ाने के लिए आपको इसमें नियमित रूप से पोषण तत्व देने की आवश्यकता होती है| किसी भी मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए आप जैविक/अकार्बनिक तरीका भी अपना सकते है|

मिट्टी-को-उपजाऊ-कैसे-बनाएं
Contents

मिट्टी में उपजाऊपन क्या है ?

उपजाऊ, जमीन में एक जीवित जीव की तरह है, जिसे अपनी उत्पादकता बढ़ाने के लिए नियंत्रण पोषण की आवश्यकता होती है| कार्बनिक पदार्थों से इस प्रकार का पोषण प्राप्त किया जा सकता है| मिट्टी को अधिक उपजाऊ बनाने के लिए किसान भाईयो कई तरीके अपनाते है – परंतु फिर भी कभी-कभी मिट्टी में किसी भी तरह का सुधार नही होता है|

यदि आपकी जमीन उपजाऊ जमीन नही है, तो आप बेहतर तरीके से फसल का उत्पादन नही कर सकते है| जिस प्रकार कृषि में फसल को पकने के लिए पर्याप्त पानी की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार अच्छी फसल को पकने के लिए मिट्टी भी उपजाऊ होना चाहिए|

मिट्टी को उपजाऊ बनाने के कौन-कौन से तरीके हैं ?

  • जैविक तरीके आप मिट्टी का उपजाऊपन बड़ा सकते है, आपको जैविक खाद का उपयोग करना होगा|
  • रासायनिक दवाइयों का कम से कम उपयोग करें |
  • कार्बनिक पदार्थ का उपयोग करना है, विघटित खाद तुरंत पोषण तत्व प्रदान करती है जो की मिट्टी की उर्वरता का पक्ष लेती है|
  • लगातार जुताई करने से निकली परते खुल जाती है तथा मिट्टी के परत का पलटाव हो जाता है, इससे भी मिट्टी का उपजाऊ बढ़ता है|
  • मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए आपको फसल चक्र विधि को फॉलो करना चाहिए, यानी आप अपने खेत में फसल बदल-बदल कर खेती करें |
  • शेष बचे अवशेष ( फसल कटाई पर बचा हुआ शेष भाग ) को जलाए न उसे खेत में ही रहने दे और 2 से 3 बार गहरी जुताई कर ले इससे कुछ समय बाद वह सड़ जाएगा और खाद का रूप ले लेगा|
  • यदि आप खेत में नियंतर गोबर का उपयोग खाद के रूप में करते है तो, इससे भी मिट्टी का उपजाऊ बढ़ेगा|

केंचुआ मिट्टी को उपजाऊ कैसे बनाता है ?

केंछुआ मिट्टी की परतों को मिलाते है तथा मिट्टी को कार्बनिक पदार्थों से बांध देते है| केंछुआ मिट्टी को अधिक उपजाऊ बनाता है, यह भूमि को ढीला कर उपजाऊ बनाता है| केंछुआ भूमि में कार्बनिक चक्रण की प्रक्रिया को बनाए रखता है, जिस कारण से केंछुआ मिट्टी को अधिक उपजाऊ बनाता है|

बंजर भूमि को उपजाऊ कैसे बनाएं ?

अधिक उत्पादन की चाह में रसायनिक उर्वरक और रसायनिक कीटनाशकों को अत्याधिक उपयोग ने मिट्टी की उर्वरा शक्ति को समाप्त कर दिया है, जिसके कारण से भूमि बंजर होने की कगार पर है| जैविक ही एक मात्र ऐसी विधि है, जिससे आप अपनी मिट्टी को फिर से उपजाऊ बना सकते है| मिट्टी की उत्पादन क्षमता बढ़ने के लिए आपको जैविक कार्बन तथा जैविक खाद का उपयोग करना होगा|

बंजर भूमियों में पहली बार हल्की गोबर खाद देकर हरे चारे वाली फसले करें और फसल के पकने से पहले हरी अवस्था में रोटावेटर या डिस्क हैरो से फसल को 2 से 3 साल तक मिट्टी में मिलाते रहे | बंजर भूमि को इस विधि से जल्दी उपजाऊपन ला सकते है |

यह भी पढ़ें – मध्यप्रदेश टॉप 10 किसान योजना 2024

पोटाश के उपयोग, पोटाश की कीमत

रेतीली मिट्टी को उपजाऊ कैसे बनाएं ?

रेतीली मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए आपको कंपोस्ट पाटिंग मिश्रण तथा अन्य कॉम्पस्ट सामग्री और कंपोस्टेड पशु खाद का उपयोग करना होगा| रेतीली मिट्टी में अधिक कैल्शियम, फास्फेट, नाइट्रोजन, कार्बनिक प्रदार्थ और कार्बोनेट की मात्रा कम होती है, जिसके कारण से यह रेतीली मिट्टी या रेतीली भूमि बांझ बन जाती है|

चिकनी मिट्टी को उपजाऊ कैसे बनाएं ?

चिकनी मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए आपको हरी फसल खाद और जैविक खाद का उपयोग करना है और आपको रसायनिक का उपयोग कम से कम करना है| आपको खेत में हमेशा ऑर्गेनिक खाद डालना है – जैसे की पशु गोबर खाद, यह खाद सबसे अच्छा खाद होता है इससे मिट्टी का उपजाऊ बढ़ता है| आपको अपने खेत की फसल बुवाई से पहले और कटाई के बाद प्रत्येक फसल पर निरंतर जुताई करानी है|

फसल अनुसार मिट्टी को उपजाऊ कैसें बढ़ाए ?

मिट्टी में नाइट्रोजन, पोटेशियम, आयरन, फास्फोरस, जिंक, कॉपर की उचित मात्रा होना, उपजाऊपन का गुण होता है | इस सभी पोषण तत्वों की कमी को दूर करने के लिए आपको मिट्टी में गोबर की खाद, हरी खाद या फिर कंपोस्ट खाद डालना चाहिए है तथा आपको फसल की बुआई बदल-बदल कर करना चाहिए|

दलहनी फसल मिट्टी को उपजाऊ कैसे बनाते हैं ?

किसान भाईयो को अपने खेत में दलहनी फसलों को भी उगाना चाहिए, खेत में गहरी जड़ों वाली फसल के बाद उथली जड़ों वाली फसल की खेती करना चाहिए| किसानों को खेत में अधिक सिंचाई वाली फसल करने के बाद कम सिंचाई वाली फसल भी करना चाहिए, इस विधि से खेती करने से मिट्टी का उपजाऊ भी बढ़ता है|

मिट्टी को उपजाऊ बनाने में सहायक प्रमुख जैविक खाद सूची ?

लंबे समय तक जमीन को उपजाऊ बनाने के लिए क्या करें?

खेती के परंपरागत तरीकों को अपनाकर किसान भाई खेती में बढ़ती लागत और मृदा के उपजाऊपन को बनाए रख सकते है | लंबे समय तक जमीन को उपजाऊ बनाने के लिए जीरो बजट फ़ार्मिंग और प्रकर्तिक खेती अच्छा विकल्प माना जाता है | जैविक खाद का उपयोग करना चाहिए कोई अन्य रसायनिक खाद का उपयोग आपको बिलकुल नही करना है, केमिकल के उपयोग से मिट्टी का उपजाऊपन धीरे-धीरे खत्म हो जाता है|

मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए खाद का अहम रोल होता है खाद में अगर नाइट्रोजन की मात्रा अधिक होगी तो यह मिट्टी के लिए अच्छा होगा, क्योंकि नाइट्रोजन मिट्टी के लिए आवश्यक पोषण तत्व है| मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए आपको वर्मीकंपोस्ट, जैविक खाद, नीम केक, मस्टर्ड केक खाद को उपयोग करना है|

गार्डेन के लिए उपयुक्त मिट्टी कैसे तैयार करें ?

  • गार्डन की मिट्टी तैयार करने लिए आपको सबसे पहले मिट्टी की जांच करवा लेनी है|
  • मिट्टी का पीएच मान 6 से 7 के मध्य होना चाहिए|
  • गार्डन के लिए सबसे अच्छी मिट्टी दोमट मिट्टी होती है|
  • मिट्टी तैयार करने के दौरान मिट्टी को पोषण तत्वों से भरपूर बनाना है|
  • मिट्टी की उर्वरक शक्ति को बढ़ाने के लिए आप इसमें बरगद, केले तथा पीपल के पत्तो से बनी खाद का उपयोग करना है|
  • मिट्टी रोग तथा कवक सी मुक्त रहित होना चाहिए|

खेत की मिट्टी स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु प्रमुख महत्वपूर्ण बिन्दु ?

  • नीम की खली, सरसो की खली, सनई की खाद और फसलों तथा सब्जियों के बचे अवशेष का उपयोग से भी मिट्टी को बेहतर बना सकते है|
  • भूमि की उर्वरता शक्ति को बढ़ाने के लिए मक्का, लोबिया, मूंग, बाजरा और ज्वार आदि फसलों की फसल चक्र अपनाकर बुआई करनी चाहिए|
  • समय-समय पर मिट्टी की जांच करवाए|
  • खेत में ड्रिप सिंचाई करना चाहिए, अधिक पानी वाली फसल के बाद कम पानी फसल को लगाना चाहिए|

मिट्टी को मुलायम कैसे बनाएं?

यह आवश्यकता अधिकतर छोटे बगीचों या घर की बगिया के लिए – मिट्टी को मुलायम तथा सॉफ्ट रखन के लिए उसमे 20% बालू और 10 % कोको पीट मिला देना है, 10% सरसो की खली की खाद भी मिला देनी है |

खेतों की कठोर भूमि के लिए जिप्सम खाद का प्रयोग करके मिट्टी को मुलायम बनाने का एक सर्वश्रेष्ट तरीका माना गया है |

मृदा को उपजाऊ बनाने में कौन-कौनसे तत्व महत्वपूर्ण है ?

मिट्टी को उपजाऊ बनाने में नाइट्रोजन, पोटेशियम, आयरन, फास्फोरस, जिंक, कॉपर आदि तत्व महत्वपूर्ण है |

यह भी जरूर पढ़ें…

लाल चंदन की खेती कैसे होती है ?

खेत में चूने का प्रयोग कैसे करें?

किसान क्रेडिट कार्ड सम्पूर्ण जानकारी

दुसरो को भेजे - link share

Leave a Comment

error: Content is protected !!