[ पंजाब की कृषि की मुख्य विशेषताएं क्या हैं 2024 ] जानिए पंजाब की कृषि के बारे में | About Punjab’s Agriculture

Last Updated on March 5, 2024 by krishisahara

पंजाब की मुख्य फसल | पंजाब की खेती अच्छी खेती क्यों होती है | पंजाब की भूगोलिक स्थति | पंजाब की कृषि के आंकड़े | पंजाब कृषि प्रधान राज्य

भारत के सबसे बड़े कृषि उत्पादक राज्यों की श्रेणी में सबसे शीर्ष स्थानों में शामिल है | यहाँ की लगभग 75% से भी अधिक आबादी कृषि व्यवसाय से सीधे तौर से जुडी हुई है | देश में पंजाब की पहचान कृषि क्षेत्र में हरित क्रांति से ही चली आ रही है| यहाँ चावल और गेहूं की प्रति हेक्टेयर उत्पादन क्षमता अन्य राज्यों से कई गुना है | आज भी पंजाब, भारत का कृषि संसाधनों से संम्पन राज्य है |

पंजाब-की-कृषि

पंजाब की खेती-बाड़ी देश के किसानों के लिए आदर्श मानी जाती है, क्योंकि पंजाब कम क्षेत्रफल में होते हुए भी यहाँ अधिक कृषि उत्पादन और खेती लाभदायक साबित है | पंजाब को “भारत का अन्न भंडार” भी कहा जाता है |

पंजाब की मुख्य फसल कौन सी है?

पंजाब के मुख्य फसलों में सामान्यतः गेहूं, चावल (धान), जौ, मक्का और गन्ना, ज्वार, बाजरा, फलों में किन्नू जैसी फसलें प्रसिद्ध है|

पंजाब की भूगोलिक स्थति ?

  • पंजाब राज्य, भारत के उत्तरी हिस्से में स्थित है |
  • पंजाब को पाँच नदियों का प्रदेश कहा जाता है, पंजाब का नाम ही इन पाँच नदियों के कारण पड़ा, पंजाब पंज (पाँच) आब (पानी,जल ) |
  • पंजाब कृषि जलवायु क्षेत्र-4 के अंतर्गत आता है, क्षेत्र-4 को – “ट्रांस-गंगा मैदानी क्षेत्र” कहा जाता है |
  • भारत के विभाजन के बाद अब पंजाब में केवल तीन ही नदियाँ रह गई सतलज, रावी, और व्यास |
  • पंजाब में कोई पहाड़ी इलाका नहीं है, केवल और केवल उपजाऊ मैदान जिन्हें मालवा प्लेन कहा जाता है |

यह भी पढ़ें –

पंजाब की कृषि की मुख्य विशेषताएं क्या हैं?

यह की खेती काफी विकसित होने पर पंजाब की कृषि के आंकड़े भी अच्छे ही मिलेंगे-

  • पंजाब भारत के कुल क्षेत्रफल का सिर्फ 1.4% हिस्से में है |
  • पंजाब में कृषि योग्य जमीन कुल 50.36 लाख हेक्टेयर भौगोलिक क्षेत्र है, जिसमें से 42.90 लाख हेक्टेयर पर खेती कार्य होते है |
  • यहाँ की लगभग 75% आबादी कृषि व्यवस्था पर निर्भर है |
  • Panjab की मुख्य फसलें गेहूं और चावल है |
  • देश के कुल कृषि उत्पाद का 12% अनाज यह पर ही होता है |
  • पंजाब की सबसे ज्यादा उत्पादित और विकसित फसल गेहूं की है |
  • पिछले आकड़ो के अनुसार अकेले पंजाब में देश के कुल का 12% चावल का उत्पादन होता है |
  • प्रति हेक्टेयर अनाज का उत्पादन 177 किलोग्राम है, कुल भौगोलिक भूमि (1.4%) के हिसाब से |
  • पंजाब के आनंदपुर साहब में विश्व की सबसे बड़ी अनाज मंडी है |
  • इस प्रांत में 1134 सरकारी नहरे है, जिनसे पंजाब का कुल सिंचित क्षेत्र का 26.2% भाग सिंचा जाता है |
  • पंजाब की कृषि में मुख्य नहरों और इनकी सहायक नहरों की कुल लंबाई 14500 किलोमीटर है |
  • बहुउद्देशीय परियोना में बना “रणजीत सागर बांध” भी रवि नदी पर, जो पंजाब की 3.50 लाख हेक्टेयर को सिंचित करता है |
  • राज्य में 1600 ट्यूबवेल है, जो सिंचाई मे बहुत भूमिका देते है, जो 72.5 % सिंचित भाग को जल उपलब्ध करवाता है |

पंजाब के किसानों के पास भूमि का अनुपात ?

पंजाब के किसानों के पास भूमि अधिग्रहण के हिसाब से किसानों का प्रकार –

किसान का प्रकारअनुपात
बड़े किसान (2 हे. से अधिक)64.6%
सीमान्त किसान18.7%
छोटे (लघु) किसान16.7%

पंजाब कृषि प्रधान राज्य होने के कारण यह के लोग कृषि कार्यों को प्राथमिकता देते है | भारत के कृषि क्षेत्र मे होने वाली हर एक नई तकनीक का जन्म पंजाब से ही होता है |

पंजाब में कितनी कृषि भूमि है?

पंजाब राज्य का कुल भौगोलिक क्षेत्र लगभग 5.03 मिलियन हेक्टेयर है, जिसमें से 4.20 मिलियन हेक्टेयर में कृषि कार्य किये जाते है | पंजाब के कुल क्षेत्र का 83% में खेती की जाती है |

यह भी जरूर पढ़ें…

दुसरो को भेजे - link share

Leave a Comment

error: Content is protected !!