[ गेहूं कटाई मशीन ट्रैक्टर वाली 2024 ] जानिए रीपर बाइंडर मशीन के लाभ, कीमत | Tractor Wheat Cutting Machine

Last Updated on April 1, 2024 by krishisahara

फरवरी-मार्च के महीनों से ही रबी सीजन की फसलों की कटाई का काम शुरू हो जाता है, किसान मशीनों से फसलों की जल्दी कटाई में रहते है | फसल की कटाई एक बड़ा काम होता है, क्योंकि इसके लिए अत्यधिक श्रम करना पड़ता है, तथा समय भी अधिक लगता है| वर्तमान समय में फसल कटाई के लिए कई मशीनें उपलब्ध है, जैसे- गेहूं कटाई मशीन ट्रैक्टर वाली जो की कम समय में अधिक फसल कटाई का कार्य कर सकती है |

गेहूं-कटाई-मशीन-ट्रैक्टर-वाली

गेहूं कटाई मशीन ट्रैक्टर वाली क्या है ?

यह मशीन एक कृषि यंत्र है, जो की गेहूं की खड़ी फसल की कटाई हेतु काम में ली जाती है| इस मशीन के उपयोग से 1 घंटे मे होने वाले कार्य कुछ पल में ही पूर्ण किया जा सकता है| आपकी जानकारी के लिए बता दे की यह मशीन ट्रैक्टर के आगे या पीछे जोड़कर धीरे या तेज चलाई जा सकती है | यह मशीन खेत में तैयार फसल को उसकी जड़ के पास से 2 से 3 इंच की ऊंचाई पर काटती है|

ट्रैक्टर से गेहूं काटने की मशीन का उपयोग और फायदे ?

मशीन का उपयोग :-

ट्रेक्टर वाली गेहूं काटने की मशीन से फसलों की कटाई बहुत आसानी से हो जाती है| फसलों की कटाई के लिए यह मशीन बहुत ही उपयोगी है| यह मशीन 1 घंटे में 25 मजदूरों के बराबर कार्य में फसल काटती है|

मशीन के फायदे :-

  • ट्रैक्टर मशीन के माध्यम से फसल कटाई करने से फसलों की कटाई काफी नीचे से की जा सकती है|
  • बड़े किसानों की अधिक रकबे वाली फसलों के लिए कम समय में अधिक कार्य हो जाता है|
  • यह मशीन छोटी तथा बड़ी दोनो ही फसलों को आसानी से काट देती है|

गेहूं कटाई के लिए ट्रैक्टर वाला रीपर बाइंडर मशीन कैसें काम करता है ?

दो तरह की रीपर मशीन ज्यादा प्रचिलित है, इसमें से पहली मशीन को हाथ के सहारे से चलाया जाता है इसके अलावा दूसरी मशीन को ट्रैक्टर के माध्यम से चलाया जाता है| रीपर बाइंडर मशीन किसी भी तरह की फसल कटाई के लिए यह मशीन काफी उपयोगी है|

यह मशीन फसल की कटाई कर उसकी बाइंडिंग भी कर देती है, इस मशीन से कटी गई फसल से थ्रेसिंग करने में आसानी होती है| इस मशीन से आप कई फसलों की कटाई कर सकते है जैसे की मक्का, चना, जौ, धान, सरसो जैसी कई फसलों की कटाई कर सकते है| आपकी जानकारी के लिए बता दे की यह स्वचालित मशीन है, जिस वजह से इसमें परिवहन की भी समस्या नही होती है|

यह भी पढ़ें –

गेहूं काटने की मशीन ट्रैक्टर वाली Price ?

ट्रैक्टर से चलने वाली रीपर मशीन को किसी भी छोटे या बड़े ट्रैक्टर से चलाया जा सकता है, रीपर मशीन को ट्रैक्टर के आगे या फिर ट्रैक्टर के पीछे लगाकर गेहूं की कटाई की जा सकती है | ट्रैक्टर से चलने वाली रीपर मशीन की कीमत 50 हजार रुपए से 3 लाख रुपए की कीमत तक होती है | सरकार किसानों को इस मशीन को खरीदने के लिए 25 से लेकर 75%तक सब्सिडी सुविधा भी देती है |

गेहूं काटने की ट्रैक्टर रीपर बाइंडर मशीन पर सब्सिडी ?

उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश की राज्य सरकार किसानों को नई रीपर मशीन खरीदने पर 25 से लेकर 75%तक सब्सिडी प्रदान कर रही है | रीपर मशीन खरीदने पर किसानों को सरकार की ओर से अधिकतम 75% तक अनुदान प्रदान किया जाएगा | – अधिक जानकारी के लिए नजदीकी कृषि यंत्र शोरूम, कृषि विभाग या कृषि कॉल सेंटर पर कॉल करके अपने जिला/राज्य कृषि यंत्र सब्सिडी स्कीम की जानकारी ले सकते है |

ट्रैक्टर से गेहूं काटने वाली मशीन कितने प्रकार की होती है?

भारत आमतौर पर दो तरह की रिपर मशीन ज्यादा उपयोग होती है, पहली हाथ से चलने वाली मशीन और दूसरी ट्रैक्टर से चलने वाली मशीन|

  • ट्रैक्टर राइपर मशीन
  • हैंड रीपर मशीन
  • वाकिंग बिहाइंड रीपर मशीन
  • स्ट्रा रीपर मशीन
  • स्वचालित रीपर मशीन

ट्रैक्टर रीपर मशीन कैसें खरीदें देखरेख सावधानियाँ ?

  • मशीन आपको अपने आवश्यकता अनुसार ही खरीद लेनी है|
  • मशीन लाने से पहले एक बार मशीन पूरी मशीन की सर्वेसिंग आवश्यक रूप से करवा ले |
  • मशीन में लगे कटाई करने वाले हिस्से को अच्छे से चेक कर ले|
  • एक बाद देख ले की उनकी कटाई धार तो नही गई हुई है|
  • इसके पार्ट्स कहाँ और किस रेट तक मिल सकते है |

ट्रैक्टर से गेहूं कटाई मशीन के फीचर और विशेषताएं ?

  • इस मशीन का सबसे बड़ा फीचर यह है, की इस मशीन की मदद से अनेक फसलों की कटाई कर सकते है, जैसे की – धान, मक्का, सरसो, गेहूं आदि कई फसलों की कटाई आसानी से की जा सकती है|
  • किसी भी तरह की फसल कटाई के लिए यह मशीन काफी उपयोगी है|
  • यह मशीन स्वचालित मशीन है |
  • यानी इसमें परिवहन की भी समस्या नही होती है|
  • यह मशीन 1 एकड़ की फसल को 1 घंटे में काट सकती है|

ट्रैक्टर गेहूं काटने वाली मशीनों की कार्यक्षमता?

यदि आप गेहूं मशीन से करवाते है, तो इसमें आपका कार्य अधिक होगा तथा समय कम लगेगा| यह मशीन एक घंटे में एक एकड़ जमीन की फसल की कटाई कर सकती है |

ट्रैक्टर से गेहूं कटाई मशीन के प्रमुख पार्ट्स /भाग?

गेहूं कटाई मशीन के कई पार्ट्स होते है, जैसे की – कट्टर बार, डीजल इंजिन, पहिए आदि इसके मुख्य पार्ट्स होते है |

यह भी जरूर पढ़ें…

दुसरो को भेजे - link share

Leave a Comment

error: Content is protected !!